Blood donation camp organized by Ek Pahel 21.01.2021


    bdcoep21images/events/2021/bdcoep21/FB_IMG_1643742217715.webp
  • images/events/2021/bdcoep21/FB_IMG_1643742223432.webp
  • images/events/2021/bdcoep21/FB_IMG_1643742232127.webp
  • images/events/2021/bdcoep21/FB_IMG_1643742236783.webp

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ब्लड बैंक में रक्त की अत्यंत कमी को देखते हुए एक पहल संस्था द्वारा जलवा ग्रुप एवं ब्लड कनेक्ट संस्था के सहयोग से लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा में दिनाँक 24 जनवरी 2021 को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जॉन पॉल (अध्यक्ष - क्रिश्चियन कम्युनिटी उत्तर प्रदेश) थे। इस रक्तदान शिविर में स्वेच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से कुल 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कोरोना के कारण जो हालात उत्पन्न हुए थे उससे आम जीवन मे भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। आज भी बहुत हद तक कोरोना का भय बरकरार हैं परन्तु इसी बीच यह भी जरूरी हैं कि थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए निरंतर रक्त की उपलब्धता बरकरार रखना। लोगों को कोरोना से संक्रमित होने से बचाने के साथ ही उन मरीजों की जिंदगी बचानी भी बहुत जरुरी है, जिनका जीवन केवल रक्त मात्र पर ही निर्भर है। इस अवसर पर स्वेच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने हेतु वार्षिक कलेंडर का भी अनावरण किया गया जिसमें रक्तदान जागरूकता का विशेष उल्लेख किया गया है जिसे समस्त रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप दिया गया। लोकहितम ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved